महिला आरक्षण पर सड़कों पर उतरीं महिलाएं, वाराणसी में बेनकाब मार्च और पुतला दहन

वाराणसी में महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर महिलाओं का आक्रोश खुलकर सामने आया, जहां महिला परिषद के नेतृत्व में सुभाष मंदिर से लमही स्थित मुंशी प्रेमचंद स्मृति द्वार तक “बेनकाब मार्च” निकाला गया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी की और महिला विरोधी दलों के खिलाफ जमकर विरोध जताया। आक्रोशित महिलाओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंकते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। 

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जो भी लोग ऐसे दलों का समर्थन करेंगे, उनके घरों में “किचन हड़ताल” और “चाय-पानी बंद” जैसे कदम उठाए जाएंगे। महिला परिषद की अगुवाई कर रहीं बीएचयू की प्रोफेसर डॉ. मृदुला जायसवाल ने कहा कि संसद में महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ संघर्ष तेज किया जाएगा। वहीं अन्य वक्ताओं ने भी महिला आरक्षण का विरोध करने वाले दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह महिलाओं के सम्मान का मुद्दा है और इसे लेकर अब आंदोलन और तेज होगा। बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं ने एकजुट होकर नारी अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया और विरोध को आगे भी जारी रखने की बात कही।



Post a Comment

Previous Post Next Post