यूथ कांग्रेस का मनोनयन पत्र वितरण समारोह, 35 नवागत सदस्यों का हुआ सम्मान

मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में इंडियन यूथ कांग्रेस द्वारा मनोनयन पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 35 नवागत सदस्यों को मनोनयन पत्र और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में अनिल श्रीवास्तव, ओम प्रकाश ओझा और प्रजानाथ शर्मा ने नव नियुक्त सदस्यों को सम्मानित करते हुए उन्हें संगठन के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने का संदेश दिया। 

अतिथियों ने कहा कि पार्टी द्वारा दिया गया दायित्व पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाते हुए कांग्रेस को मजबूत बनाना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।इस अवसर पर मनीष मेरोलिया, अनिल श्रीवास्तव, प्रजा नाथ शर्मा, दैवेन्द्र सिंह, अरविन्द किशोर राय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मयंक चोबे ने किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post