जैतपुरा में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम

जैतपुरा थाना क्षेत्र के बगवानाला इलाके में एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रदीप विश्वकर्मा, पुत्र रामसमुझ विश्वकर्मा, निवासी केराकत (जौनपुर) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, प्रदीप पिछले तीन वर्षों से बगवानाला में किराए के कमरे में रहकर एसी सर्विसिंग का कार्य करता था। सुबह करीब 8 बजे वह पानी लेने के बाद कमरे में गया, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकला। दरवाजा अंदर से बंद होने पर संदेह हुआ, जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो युवक का शव फंदे से लटका मिला। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बताया जा रहा है कि प्रदीप के परिवार में दो भाई और दो बहनें हैं, जिनमें एक बहन की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी की शादी 7 मई को तय थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और इलाके में शोक का माहौल है।फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post