14 साल की शादी, लेकिन संतान नहीं-तनाव में दंपत्ति का खौफनाक कदम

उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां संतान न होने के कारण मानसिक तनाव से जूझ रहे एक दंपत्ति ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।मामला निधौली कलां थाना क्षेत्र के रशीदपुर गांव का है। यहां रहने वाले भानु प्रताप सिंह (35) की शादी करीब 14 साल पहले रामा देवी से हुई थी। शादी के इतने वर्षों बाद भी दंपत्ति को संतान सुख नहीं मिल सका, जिसके चलते वे लंबे समय से तनाव में थे। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने इलाज भी कराया था और महिला का उपचार अलीगढ़ में चल रहा था।

बताया जा रहा है कि दोनों मंगलवार शाम खेत जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। चिंतित परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। बाद में गांव के बाहर एक पेड़ से दोनों के शव फांसी के फंदे से लटके मिले।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की जांच जारी है।






Post a Comment

Previous Post Next Post