बरेली में किडनैपर्स से मुठभेड़, मासूम की जिंदगी बची

उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस और किडनैपर्स के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान एक मासूम बच्चे की जान बाल-बाल बच गई। आरोपी बच्चे को बेचने के इरादे से ले जा रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई।मुठभेड़ के दौरान घबराया बच्चा सड़क पर रोता हुआ दिखाई दिया। इसी बीच एक सिपाही अपनी जान की परवाह किए बिना दौड़कर बच्चे तक पहुंचा और उसे गोद में उठाकर सुरक्षित स्थान पर ले गया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिसकर्मी की बहादुरी की जमकर सराहना हो रही है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बदमाश बच्चे को बेचने की साजिश रच रहे थे। बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है। 




Post a Comment

Previous Post Next Post