गंगोत्री सेवा समिति की भजन संध्या में भक्तिरस की बही धारा, झूमे श्रद्धालु, अतिथियों का हुआ सम्मान

गंगोत्री सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित भव्य भजन संध्या एवं सम्मान समारोह श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक सुशील बबेजा ने अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक श्रद्धालु भगवान के भजनों पर झूमते रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अशोक कुमार तिवारी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में दयाशंकर दयालु गुरु, डॉ. नीलकंठ तिवारी तथा समाजसेवी अमृत सिंह भोला शामिल रहे।अतिथियों ने गंगोत्री सेवा समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान समिति पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। अंत में समिति की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। 



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post