फुलवरिया फोरलेन पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत

कैंट थाना क्षेत्र स्थित फुलवरिया फोरलेन पर शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक की भी हालत गंभीर थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना रात करीब 9:30 बजे हुई। मृतक युवक की उम्र लगभग 25 से 26 वर्ष के बीच बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों युवकों ने शराब का सेवन किया था। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।




Post a Comment

Previous Post Next Post