डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट पर मिला यात्री का धन नाविक समाज ने सुरक्षित लौटाने हेतु एसीपी दशाश्वमेध को सौंपा

इस संबंध में आज माननीय एसीपी दशाश्वमेध, वाराणसी डॉ. अतुल अंजन त्रिपाठी से उनके कार्यालय में मुलाकात कर धनराशि सुपुर्द की गई। यह कार्य माँ गंगा निषाद राज सेवा समिति, उत्तर प्रदेश, वाराणसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार निषाद ‘गुरु’ के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर निषाद पार्टी के महानगर अध्यक्ष शिव कुमार निषाद सहित विनय केसरी, मोनू सहानी, जितेंद्र निषाद, राम किशन मांझी, बबलू भारती, गोलू सिंह, लव कुमार, दुर्गा मांझी, ऋतिक साहनी एवं संतोष साहनी उपस्थित रहे।

नाविक समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट पर किसी यात्री का धन गिर गया था, जिसे सुरक्षित रखकर पुलिस प्रशासन को सौंप दिया गया है। जिस भी यात्री का यह धन हो, वह आवश्यक पहचान एवं प्रमाण के साथ संबंधित पुलिस अधिकारी से संपर्क कर अपना धन प्राप्त कर सकता है।नाविक समाज के इस सराहनीय कार्य की स्थानीय लोगों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post