शिक्षा में भ्रष्टाचार और प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन

 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते भ्रष्टाचार, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और शिक्षा के बाजारीकरण के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपते हुए शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और गरीब छात्रों के अधिकार सुनिश्चित करने की मांग की।प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा निजी विद्यालयों में गरीब और कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए निर्धारित 25 प्रतिशत आरक्षण का लाभ वास्तविक जरूरतमंद बच्चों तक नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने कहा कि एडमिशन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार और बिचौलियों की सक्रियता के कारण गरीब छात्र अपने अधिकारों से वंचित हो रहे हैं।

ABVP कार्यकर्ताओं ने मांग की कि सभी प्राइवेट स्कूलों में आरक्षित सीटों पर पारदर्शी तरीके से प्रवेश सुनिश्चित कराया जाए तथा शिक्षा विभाग और विद्यालयों में सक्रिय बिचौलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि कई निजी विद्यालयों में मनमानी फीस वसूली और एडमिशन के नाम पर अभिभावकों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है।परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा सेवा का माध्यम होनी चाहिए, न कि व्यापार का। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

 प्रियांशु कुमार, कार्यकर्ता ABVP

 राज मंगल सिंह, कार्यकर्ता ABVP



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post