प्राचीन नीमा माई मंदिर में वार्षिक श्रृंगार, भव्य भंडारा और भजन संध्या का आयोजन

शहर के औरंगाबाद स्थित प्राचीन नीमा माई मंदिर में वार्षिक श्रृंगार, विशाल भंडारा एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मां नीमा माई की अलौकिक झांकी को फूल-पत्तियों और आकर्षक विद्युत झालरों से विशेष रूप से सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया।

पुराना पानदरीबा स्थित मंदिर परिसर में शाम को भव्य महाआरती आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम के दौरान देर रात तक नामचीन भजन गायकों द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।

इस अवसर पर एमएलसी प्रत्याशी पंकज सिंह ‘डब्लू’ एवं सपा नेत्री रीबू श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं। मां के दर्शन के बाद पंकज सिंह ‘डब्लू’ ने कहा कि यह अत्यंत सौभाग्य की बात है कि उन्हें मां के दर्शन का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर मां का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं और प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और भक्ति भाव से सराबोर दिखाई दिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post