राजा बलदेव दास बिड़ला अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ, गरीबों को मिलेगा ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज

मछोदरी विशेश्वरगंज स्थित राजा बलदेव दास बिड़ला अस्पताल में  केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ (AB-PMJAY) का शुभारंभ किया गया। अब योजना के पात्र परिवारों एवं वरिष्ठ नागरिकों को अस्पताल में प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।योजना का औपचारिक उद्घाटन शहर दक्षिणी विधायक एवं पूर्व मंत्री नीलकंठ तिवारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है और इससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

अस्पताल के सचिव जगदीश झुंझुवाला ने बताया कि संस्थान हमेशा से रियायती दरों पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। अस्पताल में डायलिसिस, फेको मशीन से मोतियाबिंद ऑपरेशन, आईसीयू, ऑर्थोपेडिक, न्यूरो, गायनिक, जनरल एवं यूरो सर्जरी के साथ आयुर्वेद और होम्योपैथी की सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना से जुड़ने के बाद अब आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को भी बिना किसी आर्थिक बोझ के बेहतर इलाज मिल सकेगा।


योजना के तहत गंभीर एवं सामान्य बीमारियों का कैशलेस इलाज किया जाएगा। मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में विशेष ‘आयुष्मान मित्र’ काउंटर भी स्थापित किया गया है, जहां कार्ड सत्यापन और भर्ती प्रक्रिया में सहायता दी जाएगी।कार्यक्रम में संयुक्त सचिव अनिल अग्रवाल, प्रबंध समिति सदस्य श्याम सुंदर अग्रवाल, श्याम सुंदर प्रसाद, लोकेश गुप्ता, किशोर मुरारका, मनोज अग्रवाल, पार्षद अभिजीत भारद्वाज ‘लकी’, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सतीश सिंह, डॉ. ऋषभ जायसवाल, डॉ. समय जायसवाल, डॉ. मोहम्मद दानिश, डॉ. अरसला अहमद, डॉ. जसिम अहमद, डॉ. आर.एन. पाठक, डॉ. एस.के. जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post