वाराणसी। पश्चिम बंगाल में करीब 70 वर्षों बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की खुशी में काशी में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मां गंगा का पूजन-अर्चन कर 11 लीटर दूध अर्पित किया और जीत का उत्सव मनाया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक शामिल हुए। गंगा घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की आरती की गई। भाजपा नेताओं ने इसे “ऐतिहासिक जनादेश” बताते हुए कहा कि जनता ने विकास और सुशासन पर विश्वास जताया है।
इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा में जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि भी दी। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत कार्यकर्ताओं की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि बंगाल में पार्टी की सरकार बनना लोकतंत्र की बड़ी जीत है। काशी में मनाया गया यह उत्सव कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनसमर्थन का प्रतीक है।
.jpeg)
