स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल में मदर्स डे सेलिब्रेशन धूमधाम से सम्पन्न

स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल की जगतगंज शाखा में मदर्स डे सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों और उनकी माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर रंगारंग प्रस्तुतियों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों के साथ उनकी माताओं को रैंप वॉक कराया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया। वहीं कक्षा 9 की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों की माताओं को सम्मानित भी किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रचना अग्रवाल ने सभी माताओं को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।कार्यक्रम का संचालन प्रियंका सिंह ने किया। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर बीना उपाध्याय सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।



Post a Comment

Previous Post Next Post