नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस समारोह का भव्य आयोजन, ‘स्टार मदर ऑफ द ईयर’ सम्मान से नवाजी गईं माताएं

नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल, सुसवाही परिसर में ‘मातृ दिवस 2026 : स्नेह का दर्पण मेरी मां’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माताओं के सम्मान और उनके योगदान को समर्पित विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि आराधना राय तथा मुख्य अतिथि रेनू राय, श्रद्धा राय, सपना राय एवं वरिष्ठ समन्वयक सत्यप्रिया सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।विद्यालय परिवार की ओर से उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत शिक्षिका अर्चना रायजादा ने किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से माताओं के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, खेल गतिविधियां और रैंप वॉक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें माता अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली माताओं के बीच विशेष क्विज राउंड आयोजित किया गया, जिसके बाद विजेता प्रतिभागी को ‘स्टार मदर ऑफ द ईयर’ सम्मान से नवाजा गया। सभी विजेता माताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं उपहार प्रदान किए गए।

मुख्य अतिथि रेनू राय ने कहा कि “मां निश्छल प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक होती है। विद्यालय परिवार उन माताओं के योगदान का सम्मान करता है, जो अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में निरंतर समर्पित रहती हैं।”इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने भी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वैष्णवी, कृति, कवीश, अंश, अनन्या, अक्षिता समेत अन्य बच्चों ने गीत, संगीत, नृत्य, नाटक एवं भाषण के माध्यम से मां के प्रति अपने प्रेम और कृतज्ञता को व्यक्त किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका अनुपम श्रीवास्तव, शेफाली पटेल, सुधा मालवीय एवं शिवांगी शुक्ला की विशेष भूमिका रही। मंच संचालन यशी पांडे एवं अंजू सिंह ने किया, जबकि कार्यक्रम का समापन समन्वयक सत्यप्रिया सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।






Post a Comment

Previous Post Next Post