वाराणसी में जमीन विवाद को लेकर बवाल, युवक पर पथराव और मारपीट का आरोप

सारनाथ थाना क्षेत्र के सोना तालाब दानियालपुर इलाके में जमीन विवाद को लेकर बीती रात जमकर हंगामा और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित मानसिंह राजभर ने कुछ लोगों पर जानलेवा हमला करने, पथराव करने और मारपीट का आरोप लगाया है।पीड़ित के अनुसार, शनिवार रात करीब 11 बजे भावेश उपाध्याय, राहुल शुक्ला समेत कुछ अन्य लोग उनके घर के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने मानसिंह राजभर पर पत्थरों से हमला किया तथा उनके साथ मारपीट की।मानसिंह राजभर का कहना है कि विवाद उनके घर के पास स्थित एक जमीन को लेकर चल रहा है। आरोप है कि संबंधित जमीन का पहले सौदा कराया गया था, लेकिन जमीन मालिक की मृत्यु के बाद दोबारा जमीन अपने नाम कराने का दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इसी विवाद के चलते उन पर हमला किया गया।

मानसिंह राजभर ने बताया कि इस मामले में पहले भी पुलिस दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुला चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद दबाव बनाने की नीयत से हमला किया गया। घटना के बाद पीड़ित ने सारनाथ थाने में आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।वहीं, मानसिंह राजभर के समर्थक ईशान अंसारी ने मीडिया से बातचीत में घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और वीडियो से साफ है कि हमला सुनियोजित था और यदि समय रहते पीड़ित खुद को घर के अंदर सुरक्षित न करते तो बड़ी घटना हो सकती थी।ईशान अंसारी ने इसे पिछड़े और दलित समाज की आवाज दबाने की कोशिश बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई है।




Post a Comment

Previous Post Next Post