मदर्स डे के अवसर पर रविवार को सामाजिक संस्था अक्षय सोशल कल्चरल एसोसिएशन द्वारा पराड़कर स्मृति भवन के गर्द सभागार में “काशी विश्वेश्वरी नृत्य” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी मनमोहक और भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम के दौरान मां की ममता, त्याग और सम्मान को समर्पित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। मंच पर कलाकारों ने भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को दर्शाते हुए आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कलाकारों की माताओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और मातृत्व के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजकों ने कहा कि समाज में मां के योगदान को सम्मान देने और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कलाकार, अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

