प्रधानमंत्री पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

भेलूपुर थाना क्षेत्र के अस्सी चौराहा पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया।कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं से बयान वापस लेने तथा देश की जनता से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लोकप्रिय नेता हैं और उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत करता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आलोचना का अधिकार है, लेकिन राजनीतिक मर्यादा बनाए रखना भी आवश्यक है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडे ने कहा कि विपक्ष मुद्दों के अभाव में अनर्गल बयानबाजी कर रहा है, जिसे जनता स्वीकार नहीं करेगी। वहीं महामना मंडल प्रभारी अभिषेक मिश्रा और महानगर महामंत्री राहुल सिंह ने भी कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी की निंदा करते हुए इसे राजनीतिक शिष्टाचार के विपरीत बताया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर सिंह, मंडल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, प्रिंस त्रिवेदी, अनुपम दुबे, विक्रम चौधरी, शिवम गुप्ता, आयुष मिश्रा, राजीव सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।




Post a Comment

Previous Post Next Post