कमाल शाह बाबा का सालाना उर्स अकीदत के साथ मनाया गया

कोदई चौकी स्थित हजरत कमाल शाह बाबा का सालाना उर्स अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया गया। उर्स में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शामिल होकर बाबा की मजार पर हाजिरी लगाई और अमन-चैन की दुआ मांगी।इस अवसर पर अकीदतमंदों ने मजार को गुलाब जल से स्नान कराया, चंदन लगाया तथा चादरपोशी की। इसके बाद मिष्ठान और मलीदा चढ़ाकर विशेष दुआ ख्वानी की गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के बीच मलीदा का वितरण किया गया।

उर्स के दौरान आयोजित नातिया महफिल में सैय्यद अनश, सैय्यद वली, मौलाना शफी आलम, हाफिज फैज ने नातिया कलाम पेश कर माहौल को रूहानी रंग में रंग दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में लोगों ने  मुल्क की तरक्की, आपसी भाईचारे और खुशहाली की दुआएं मांगीं।




Post a Comment

Previous Post Next Post