भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने पुरुषोत्तम मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर काशी के प्रमुख मंदिरों में विधिवत दर्शन-पूजन एवं अभिषेक किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा संस्कृति प्रकोष्ठ के संयोजक गीतकार कन्हैया दुबे सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।प्रेम शुक्ला ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, काल भैरव मंदिर सहित काशी के अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन के उपरांत महंत शंकर पुरी महाराज ने उन्हें अंगवस्त्र, रुद्राक्ष की माला एवं प्रसाद भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया।
इसके बाद उन्होंने शीतला माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया तथा गंगा में नौका विहार भी किया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में वरिष्ठ अर्चक डॉ. श्रीकांत मिश्रा ने विधिवत पूजन-अर्चन संपन्न कराया, जबकि पूर्व न्यास सदस्य डॉ. बृजभूषण ओझा ने उनका स्वागत किया।इस धार्मिक यात्रा में प्रो. नागेंद्र सिंह, डॉ. संजय सिंह गौतम, अधिवक्ता गिरजानंद चौबे, विनीत त्रिपाठी, देव कुमार राजू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने पुरुषोत्तम मास पूर्णिमा के अवसर पर काशी में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों को विशेष आध्यात्मिक महत्व का बताया।


