दालमंडी सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत नगर निगम और वीडीए की संयुक्त टीम ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखी। अभियान के दौरान अधिकारियों की मौजूदगी में मजदूरों द्वारा हैमर और हथौड़ों की मदद से कई भवनों के हिस्सों को ध्वस्त किया गया।
कार्रवाई के दौरान एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार सिंह, एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजन त्रिपाठी, ई.के. के सिंह, थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पुलिस एवं पैरामिलिट्री बल तैनात रहा। अधिकारियों की निगरानी में नए और पुराने भवनों के चिन्हित हिस्सों को हटाया गया।प्रशासन ने बताया कि दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में पुलिस बल मुस्तैद रहा और कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।


