बैंक ऑफ़ इंडिया ने बढ़ाई FD ब्याज दरें, आज से लागू हुए नए रेट्स

बैंक ऑफ़ इंडिया ने फिक्स्ड डिपॉजिट  पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। बैंक की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर नई दरें आज से प्रभावी हो गई हैं। इस फैसले से बैंक के ग्राहकों को अब पहले से अधिक ब्याज का लाभ मिलेगा।

नई दरों के तहत, एक साल या उससे अधिक लेकिन दो साल से कम अवधि की एफडी पर अब 6.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। वहीं, दो साल से अधिक और तीन साल से कम की अवधि पर 6.6 प्रतिशत ब्याज निर्धारित किया गया है। तीन साल की एफडी पर बैंक 6.7 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त ब्याज का लाभ भी जारी रखा है। 6 महीने से अधिक और तीन साल से कम अवधि की एफडी पर सीनियर सिटीजन को 50 बेसिस प्वाइंट अतिरिक्त ब्याज मिलेगा, जबकि सुपर सीनियर सिटीजन को 65 बेसिस प्वाइंट अधिक ब्याज दिया जाएगा।

इसके अलावा, तीन साल या उससे अधिक अवधि की एफडी पर सीनियर सिटीजन को सामान्य ग्राहकों के मुकाबले 75 बेसिस प्वाइंट अतिरिक्त ब्याज मिलेगा, जबकि सुपर सीनियर सिटीजन को 90 बेसिस प्वाइंट तक का अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा।बैंक के इस कदम से निवेशकों, खासकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी एक बार फिर आकर्षक विकल्प बन सकती है।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post