पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के बढ़ते दामों के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की।प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल ने किया। दर्जनों की संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लगातार पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि किए जाने से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ने से रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम भी प्रभावित हो रहे हैं, जिससे आम जनमानस परेशान है।कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रही है और महंगाई के खिलाफ यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार विरोधी पोस्टर-बैनर भी प्रदर्शित किए। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ज्ञापन सौंपा गया।




Post a Comment

Previous Post Next Post