दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 45 मकान गिराने की कार्रवाई शुरू

दालमंडी में शनिवार को एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर पहुंचा। नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम ने इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करते हुए करीब 45 मकानों को ध्वस्त करना शुरू किया। कार्रवाई से पहले पूरे क्षेत्र में मुनादी कराकर लोगों को मकान खाली करने की चेतावनी दी गई थी।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी तरह के विरोध या कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इलाके में करीब 300 पुलिसकर्मी और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।कार्रवाई के दौरान कई परिवारों ने अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, जबकि कुछ लोगों ने प्रशासन से समय देने की मांग की। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के रास्तों पर बैरिकेडिंग भी की गई है।अधिकारियों का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और चिन्हित निर्माणों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post