मनोज सिंह डब्लू और राणा प्रताप सिंह के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि किसी स्थानीय मुद्दे को लेकर दोनों नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गई।
वायरल वीडियो में दोनों नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते नजर आ रहे हैं। मौके पर मौजूद समर्थकों और स्थानीय लोगों की भीड़ के कारण कुछ देर तक माहौल गर्म बना रहा। हालांकि बाद में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिस पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल इस मामले को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
Tags
Trending

