सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ व कालभैरव मंदिर में किए दर्शन-पूजन, निजी कार्यक्रम में भी हुए शामिल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तथा बाबा कालभैरव मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया।अपने दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री बड़ा लालपुर स्थित चांदमारी निवासी राजीव कृष्ण के आवास पर भी पहुंचे, जहां आयोजित विवाह समारोह में शामिल होकर उन्होंने परिवारजनों को शुभकामनाएं और बधाई दी।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कई मंत्री एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव तथा विधायक डॉ अवधेश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।मुख्यमंत्री के इस दौरे को धार्मिक एवं सामाजिक दोनों दृष्टिकोणों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post