नई दिल्ली, 13 मई। सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन(CBSE) ने मंगलवार को कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष कुल 85.20 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। हालांकि, बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस बार पास प्रतिशत में करीब 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।देशभर से लाखों छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। रिजल्ट जारी होते ही CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर छात्रों की भारी भीड़ देखने को मिली। कई जगहों पर सर्वर धीमा पड़ने की भी शिकायत सामने आई।बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए रिजल्ट देखने के कई विकल्प उपलब्ध कराए हैं। छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डिजिलॉकर , उमंग ऐप, SMS सेवा और आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं
डिजिलॉकर और उमंग से डाउनलोड करें मार्कशीट
छात्र डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर लॉगिन करके अपनी डिजिटल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने मोबाइल नंबर और आधार आधारित लॉगिन की जरूरत होगी।
SMS से भी मिल जाएगा रिजल्ट
इंटरनेट की समस्या होने पर छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए बोर्ड द्वारा जारी निर्धारित फॉर्मेट में मैसेज भेजना होगा, जिसके बाद मोबाइल पर रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा।रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। वहीं, कई छात्र अब कॉलेज एडमिशन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गए हैं।

