राहुल गाँधी के खिलाफ मामले में अब 25 मई को सुनवाई

नई दिल्ली: राहुल गाँधी के खिलाफ दायर याचिका पर अब 25 मई को सुनवाई होगी। मामला उनके उस कथित बयान से जुड़ा है, जिसमें अमेरिका दौरे के दौरान भगवान राम को “काल्पनिक” बताए जाने का आरोप लगाया गया है।

मामले की सुनवाई के दौरान सांसद पक्ष के वकील कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए, जिसके बाद अदालत ने अगली तारीख 25 मई तय की। याचिकाकर्ता ने अदालत से राहुल गांधी के बयान को धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई तक संबंधित पक्षों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं, इस बयान को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गई हैं। विपक्ष और सत्तापक्ष के नेताओं के बीच बयानबाजी जारी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post