बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल का इंटरमीडिएट परीक्षाफल रहा शानदार

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा बुधवार को घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षाफल में CBSE से संबद्ध बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल का परीक्षाफल उत्कृष्ट रहा। विद्यालय का कुल परीक्षाफल 99 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।विद्यालय के छात्र मयंक यादव ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं सोनम गुप्ता ने 92.4 प्रतिशत, नियन्तव्य तिवारी एवं मुस्कान गुप्ता ने 91.2-91.2 प्रतिशत, अकित पाण्डेय एवं आयुष तिवारी ने 91-91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसके अलावा भूमि गुप्ता ने पेंटिंग विषय में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की।

विद्यालय के अनुसार 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 10 रही, जबकि 80 से 90 प्रतिशत के बीच 46 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। वहीं 70 से 80 प्रतिशत के बीच 53 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की।विद्यालय के निदेशक मुकुल पाण्डेय एवं प्रधानाचार्या नीता त्रिपाठी ने मेधावी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय ने यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की। 



Post a Comment

Previous Post Next Post