काशी विश्वनाथ धाम में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रोजाना बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। भीषण गर्मी के बावजूद मंदिर के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं, जहां तापमान 44 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है।मंदिर प्रशासन ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं में बदलाव किया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चार अलग-अलग गेटों से प्रवेश की व्यवस्था की गई है, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और दर्शन प्रक्रिया सुचारु बनी रहे।
इस बीच, मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दोपहर के समय दर्शन करने से बचें और सुबह या शाम के समय ही मंदिर पहुंचें, जिससे गर्मी से राहत मिल सके।वहीं, शयन आरती के दौरान मंदिर परिसर में विशेष रौनक देखने को मिल रही है। इस आरती में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ देश-विदेश से आए पर्यटक भी बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।


