नोएडा की दो बेटियों की मौत से सनसनी, दहेज प्रताड़ना के आरोपों ने बढ़ाई चिंता

 नोएडा की दो युवतियों-ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर-की संदिग्ध मौतों ने दहेज उत्पीड़न को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दोनों मामलों में परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और दहेज की मांग के आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस जांच जारी है।नोएडा निवासी 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल के समर्थ सिंह से हुई थी।  उनका शव कटारा हिल्स स्थित ससुराल में फंदे से लटका मिला।परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। घटना से पहले ट्विशा ने अपनी मां और दोस्त को संदेश भेजकर परेशानी जताई थी और नोएडा लौटने की इच्छा जाहिर की थी।मामले में हत्या और दहेज उत्पीड़न की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर एसआईटी गठित की गई है।

इसी तरह, ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में 24 वर्षीय दीपिका नागर ने कथित तौर पर छत से कूदकर आत्महत्या कर ली।परिवार का आरोप है कि दीपिका को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने पिता की शिकायत पर पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।दोनों घटनाओं ने दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा की समस्या को फिर उजागर कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही दोनों मामलों की पूरी सच्चाई सामने आएगी।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post