उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के चार्टर्ड विमान में सोमवार दोपहर उड़ान से ठीक पहले तकनीकी खराबी आ गई। विमान मुरादाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ की तैयारी में था, तभी उसके एक इंजन ने काम करना बंद कर दिया और उससे धुआं निकलने लगा।घटना की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। एहतियातन विमान को रनवे पर ही रोक दिया गया और डिप्टी सीएम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
नागरिक उड्डयन विभाग के डायरेक्टर निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि विमान में तकनीकी खराबी आई है, जिसकी जांच की जा रही है। लखनऊ से इंजीनियरों की टीम भेजी जा रही है, जो इंजन में आई दिक्कत का पता लगाएगी।घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन के अनुसार स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी लोग सुरक्षित हैं
Tags
Trending


