लखनऊ महानगर जानकारी के अनुसार, अजहुर अपने घर के पास बैठा हुआ था, तभी पड़ोसी अनिल कुमार वहां कार लेकर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उस समय आरोपी नशे की हालत में था। इसी दौरान कथित तौर पर उसने कार को तेजी से आगे बढ़ाते हुए अजहुर को टक्कर मार दी और उसे कुचल दिया।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने तुरंत घायल को उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में लापरवाही से वाहन चलाने और नशे में होने की बात सामने आ रही है, आरोपी अनिल कुमार की तलाश जारी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकाली जा रहे हैं।
Tags
trendig

