ED टीम पर हमला: विजयन के घर छापेमारी के दौरान समर्थकों का बवाल, लाठी-पत्थर चले; गाड़ियां तोड़ीं

केरल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर छापेमारी के दौरान हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पूर्व मुख्यमंत्री से जुड़े ठिकाने पर कार्रवाई करने पहुंची ED टीम को समर्थकों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया तथा एजेंसी की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई।जानकारी के मुताबिक, यह मामला पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी की कंपनी से जुड़े कथित वित्तीय लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग जांच से संबंधित बताया जा रहा है। ED की टीम जांच के सिलसिले में दस्तावेज जुटाने और पूछताछ के लिए पहुंची थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही ED अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची, बड़ी संख्या में समर्थक वहां जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और प्रदर्शनकारियों ने एजेंसी की टीम पर पथराव कर दिया। हमले में कुछ वाहनों के शीशे टूट गए।घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। वहीं, ED अधिकारियों ने कहा कि जांच प्रक्रिया कानून के तहत जारी रहेगी। 




Post a Comment

Previous Post Next Post