नेहरू मार्केट में आबकारी विभाग और पुलिस की बड़ी छापेमारी, अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई

सिगरा थाना क्षेत्र के नेहरू मार्केट और आसपास के इलाकों में अवैध शराब कारोबार तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पिलाने वालों के खिलाफ शुक्रवार देर रात आबकारी विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब और बीयर बरामद की गई, जबकि कई लोगों को हिरासत में लिया गया।जिला आबकारी विभाग, सिगरा पुलिस और विद्यापीठ चौकी की संयुक्त टीम ने नेहरू मार्केट स्थित कई संदिग्ध ठिकानों पर देर रात रेड मारी। अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री और खुलेआम शराब पिलाने की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय व्यापार मंडल और निवासियों ने भी सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन से माहौल खराब होने की बात उठाई थी।

छापेमारी के दौरान टीम ने कई दुकानों और ठिकानों की जांच की। मौके से अवैध रूप से रखी गई शराब और बीयर जब्त की गई। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में जांच जारी है और अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।संयुक्त टीम ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पिलाने और अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए नियमित निगरानी की मांग की है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post