वायरल तस्वीरों पर बोले मंत्री हंसराज विश्वकर्मा— “बेवजह बदनाम करने की हो रही कोशिश”

उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बने रहे। उनके स्वागत के दौरान गाड़ियों के काफिले और शहर में लगे जाम की तस्वीरें व वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।वायरल तस्वीरों और वीडियो में लंबा वाहन काफिला दिखाई देने तथा यातायात प्रभावित होने के दावे किए जा रहे हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। समर्थक जहां इसे कार्यकर्ताओं के उत्साह से जोड़ रहे हैं, वहीं विरोधी इसे वीआईपी कल्चर और यातायात व्यवस्था से जोड़कर सवाल उठा रहे हैं।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए नवनिर्वाचित राज्य मंत्री एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि उनके साथ किसी प्रकार का बड़ा काफिला नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि लखनऊ से वाराणसी तक उनके साथ केवल तीन गाड़ियां ही थीं।उन्होंने कहा कि स्वागत कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस-प्रशासन की दो गाड़ियां अतिरिक्त रूप से साथ जुड़ गई थीं। मंत्री ने आरोप लगाया कि विरोधी और विपक्षी उन्हें बेवजह बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।बाइट — हंसराज विश्वकर्मा, नवनिर्वाचित राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश एवं एमएलसी



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post