औसानगंज से सम्पूर्णानंद विश्वविद्यालय तक सीवर लाइन विस्तार कार्य का शिलान्यास

दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के आदमपुरा जोन अंतर्गत औसानगंज चौराहा से सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय तक सीवर लाइन विस्तार कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। लगभग 17 करोड़ 52 लाख 83 हजार रुपये की लागत से बनने वाली 2010 मीटर लंबी सीवर लाइन परियोजना का शुभारंभ नगर प्रमुख अशोक तिवारी एवं दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने पूजन-अर्चन कर किया।

इस अवसर पर विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि क्षेत्र में सीवर व्यवस्था मजबूत होने से जलनिकासी की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह कार्य आगामी छह माह में, अक्टूबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। नगर प्रमुख अशोक तिवारी ने कहा कि नगर के विकास एवं मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय पार्षद विवेक चन्द्र जायसवाल, तारकेश्वर नाथ गुप्ता, राजीव सिंह, बब्लू सेठ, ई. अशोक यादव, नीरज जायसवाल, सुरेश चौरसिया एवं सुनील यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश सेठ ने किया


Post a Comment

Previous Post Next Post