गंगा नगर कॉलोनी स्थित जेपीएम इंग्लिश स्कूल में आयोजित समर कैंप का भव्य समापन विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों के बीच संपन्न हुआ। समापन समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसमें नृत्य, गीत एवं अन्य रचनात्मक कार्यक्रमों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए, जिन्हें लोगों ने काफी सराहा।
विद्यालय की डायरेक्टर शोभा कुशवाहा ने सभी छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर रक्षंदा कुशवाहा, रजनीश कुशवाहा, रजत कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। समारोह का वातावरण उत्साह, उमंग और खुशियों से भरपूर रहा।

