पिंडरा में दोना-पत्तल कारोबारी मनीष सिंह हत्याकांड को लेकर परिजनों में पुलिस की धीमी कार्रवाई पर नाराजगी बढ़ती जा रही है। घटना को एक माह बीत जाने के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई न होने से मृतक के परिवार ने न्याय की मांग तेज कर दी है।मृतक की पत्नी अंकिता सिंह ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनके पति की हत्या के बाद भी उन्हें अब तक न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन सरकार के कुछ मंत्रियों के दबाव में काम कर रहे हैं, जिसके कारण जांच प्रभावित हो रही है।
इसी के विरोध में अंकिता सिंह ने 29 मई (शुक्रवार) को जिला मुख्यालय पर धरना देने की घोषणा की है। साथ ही, उन्होंने आम जनता से इस धरने में शामिल होकर उनका समर्थन करने की अपील की है।उधर, सोशल मीडिया पर अंकिता सिंह का एक भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह न्याय की गुहार लगाते हुए लोगों से साथ आने की अपील करती नजर आ रही हैं।


