26 मई के आसपास केरल पहुंचेगा मॉनसून, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

देशभर में जारी भीषण गर्मी के बीच मॉनसून को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल में तय समय से पहले पहुंच सकता है। अनुमान है कि मॉनसून 26 मई के आसपास केरल में दस्तक देगा, हालांकि इसमें चार दिन आगे-पीछे का अंतर संभव है।मॉनसून की इस संभावित जल्दी एंट्री से पूरे देश में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। खासतौर पर उत्तर भारत में इस समय तेज गर्मी और लू का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में इस सप्ताह हीटवेव से लेकर भीषण हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है।

वहीं दूसरी ओर, देश के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां भी तेज होने वाली हैं। पूर्वोत्तर भारत में पूरे सप्ताह बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अगले तीन से चार दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान से जहां एक ओर गर्मी से परेशान लोगों को राहत की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post