योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर को देंगे बड़ी सौगात, 393 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का करेंगे शिलान्यास

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे। करीब 393 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाला यह स्टेडियम पूर्वांचल के खेल ढांचे को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी तथा उत्तर प्रदेश सरकार के खेल मंत्री गिरीश चन्द्र  यादव भी शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप क्रिकेट मैदान, दर्शक दीर्घा, खिलाड़ियों के लिए ड्रेसिंग रूम, अभ्यास पिच, फ्लडलाइट और अन्य खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। स्टेडियम बनने के बाद गोरखपुर में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मुकाबलों के आयोजन का रास्ता खुलेगा।

सरकार का कहना है कि इस परियोजना से पूर्वांचल के युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच मिलेगा। अभी तक बड़े क्रिकेट आयोजन के लिए खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को लखनऊ, कानपुर या अन्य शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन नए स्टेडियम के बनने से गोरखपुर खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन सकता है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लंबे समय से गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे और खेल सुविधाओं के विस्तार पर जोर देते रहे हैं। माना जा रहा है कि यह स्टेडियम क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति देगा, क्योंकि बड़े खेल आयोजनों से पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post