काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के के. एन. उडप्पा सभागार में 9 मई को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर “महाराणा की शौर्यगाथा” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन छात्र नेता विवेक सिंह अभिषेक एवं अन्य छात्रों द्वारा किया जा रहा है।कार्यक्रम को लेकर मधुबन पार्क में आयोजित प्रेस वार्ता में विवेक सिंह अभिषेक ने बताया कि आयोजन की शुरुआत 9 मई को होगी। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के साथ युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आदिवासी समाज के वीरों का विशेष सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही भव्य झांकी भी निकाली जाएगी।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति से प्रेरित करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विनीत सिंह उपस्थित रहेंगे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में चेतन आनंद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में धनंजय कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, सतेंद्र बारी एवं डॉ. एस. एन. शंखवार शामिल रहेंगे।

