कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई है और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के नए मुख्यमंत्री बनने की संभावना मजबूत मानी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, सिद्धारमैया ने बेंगलुरु में राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। उस समय राज्यपाल उपलब्ध नहीं थे, इसलिए उनका इस्तीफा संबंधित कार्यालय में जमा कराया गया।इस्तीफे के बाद सिद्धारमैया ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस हाईकमान के निर्देशों का पालन किया है और वे आगे भी कर्नाटक की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री आवास पर हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में उन्होंने अपने फैसले की जानकारी वरिष्ठ मंत्रियों और नेताओं को दी। इस बैठक में डी. के. शिवकुमार भी मौजूद थे।कांग्रेस नेतृत्व अब विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम निर्णय ले सकता है। माना जा रहा है कि पार्टी राज्य में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से पूरा करने की तैयारी में है।


.jpeg)