लखनऊ में प्राइमरी शिक्षकों का प्रदर्शन, अंतर जनपदीय तबादले खोलने की मांग तेज

लखनऊ में प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों ने अंतर जनपदीय तबादले खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में शिक्षक एकत्र होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते नजर आए। शिक्षकों का कहना है कि वे पिछले 10 से 15 वर्षों से एक ही जिले में तैनात हैं, जिसके कारण उन्हें पारिवारिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने बताया कि कई शिक्षक दंपत्ति अलग-अलग जिलों में नौकरी कर रहे हैं। इससे परिवार और बच्चों की देखभाल में दिक्कतें आ रही हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से अंतर जनपदीय तबादले बंद होने के कारण वे अपने गृह जनपद या परिवार के पास नहीं जा पा रहे हैं।

शिक्षकों ने सरकार से मांग की कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान तबादला प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि नए शैक्षणिक सत्र से पहले उन्हें राहत मिल सके। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।मौके पर मौजूद शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार को शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए। वहीं प्रशासन ने शिक्षकों की मांगों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post