प्रधानमंत्री की ईंधन बचाने की अपील पर उठे सवाल, मंत्री के काफिले से काशी में लगा लंबा जाम

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से लगातार ईंधन बचाने, सादगी अपनाने और कार-पूलिंग को बढ़ावा देने की अपील की जाती रही है। वहीं दूसरी ओर, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी में एक मंत्री के भारी-भरकम काफिले को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली।शहर की सड़कों पर सैकड़ों वाहनों के साथ निकले काफिले के कारण कई प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग गया, जिससे आमजन को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। राहगीरों और स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर जनता को पेट्रोल-डीजल बचाने और सादगी का संदेश दिया जाता है, वहीं दूसरी ओर सत्ता से जुड़े लोगों के काफिले इन संदेशों के विपरीत नजर आते हैं।

लोगों ने सवाल उठाया कि क्या ईंधन बचत और कार-पूलिंग जैसी अपीलें केवल आम जनता तक ही सीमित हैं। काफिले के दौरान कई जगहों पर यातायात प्रभावित रहा और धुएं व शोर से भी लोगों को दिक्कत हुई।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों को भी सादगी और संसाधनों के संयमित उपयोग का उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए, ताकि जनता के बीच सकारात्मक संदेश जाए।



Post a Comment

Previous Post Next Post