रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य (रेल भंडार) राजीव कुमार ने बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बरेका कर्मशाला के एएसआरएस वार्ड, एमएस वार्ड, टीओटी-37 वार्ड, एचएलएस-39 वार्ड, जे-56 वार्ड एवं लोको फ्रेम शॉप का गहन निरीक्षण किया।दौरे के दौरान उन्होंने कर्मशाला परिसर स्थित आम के बगीचे में पौधारोपण कर हरित पर्यावरण एवं सतत ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बरेका की लोको निर्माण प्रक्रिया, तकनीकी नवाचारों तथा गुणवत्ता मानकों का भी विस्तृत अवलोकन किया।
कारखाना भ्रमण के बाद प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बरेका के इतिहास, लोको निर्माण प्रक्रिया, उन्नत तकनीकी नवाचारों एवं उत्पादन उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की।इस अवसर पर मुख्य सामग्री प्रबंधक मुख्यालय विकास प्रसाद, मुख्य सामग्री प्रबंधक-लोको अमित वर्मा, मुख्य सामग्री प्रबंधक-इंजन आर. आर. के. सिंह, मुख्य सामग्री प्रबंधक-सामान्य सुनील आर नंदनकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

