वाराणसी के सिंधोरा क्षेत्र में एक युवक की हत्या के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने भोजुबीर–सिंधोरा मार्ग पर सिंधोरा बाजार में चक्का जाम कर दिया।प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। चक्का जाम के कारण सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश की जा रही है।
Tags
Trending

