वाराणसी में घमापुर–फूलपुर क्षेत्र के मनीष सिंह हत्याकांड को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्रवाई की गई। बाबतपुर चौराहे पर प्रदर्शन करने पहुंचे केसरिया भारत के प्रदेश अध्यक्ष गौरीश सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
बताया जा रहा है कि हत्याकांड के विरोध में संगठन के कार्यकर्ता प्रदर्शन करने के लिए एकत्रित हुए थे। इसी दौरान पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए गौरीश सिंह को अरेस्ट कर लिया।मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क नजर आया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
Tags
Trending

