सबका साथ, सबका विकास के साथ "सबका हिसाब" भी होगा: शुभेंदु अधिकारी का तृणमूल पर हमला

पश्चिम बंगाल में आगामी उपचुनाव से पहले सियासी माहौल तेज हो गया है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी  ने दक्षिण 24 परगना जिले के फालता विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।रैली के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे "सबका साथ, सबका विकास" को आगे बढ़ाते हुए कहा कि अब "सबका हिसाब" भी होगा। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।फालता सीट पर 21 मई को उपचुनाव होना है, जिसे भाजपा के लिए काफी अहम माना जा रहा है। चुनाव आयोग द्वारा पहले चरण के मतदान को कथित अनियमितताओं के चलते रद्द किए जाने के बाद यहां दोबारा मतदान कराया जा रहा है।

सभा में शुभेंदु अधिकारी  ने लोगों से भाजपा उम्मीदवार को कम से कम एक लाख वोटों से जिताने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने पिछले 10 वर्षों में फालता के लोगों को मतदान के अधिकार से वंचित रखा, जिससे वे विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भी वोट नहीं डाल सके।इसके साथ ही उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया कि पुराने राजनीतिक मामलों और शिकायतों में एफआईआर दर्ज की जाए। तृणमूल नेता जहांगीर खान को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि "पुष्पा अब मेरी जिम्मेदारी है", जिसका संदर्भ खान के उस वीडियो से था, जिसमें उन्होंने खुद को फिल्मी किरदार 'पुष्पा' बताया था। 






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post