मालवीय चौराहे पर कूड़ा फेंककर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन

मालवीय चौराहा में सफाईकर्मियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। नाराज सफाईकर्मियों ने चौराहे पर कूड़ा फेंककर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अधिकारियों पर मनमाने ढंग से वेतन काटने का आरोप लगाया।प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना था कि लंबे समय से वेतन बढ़ाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा कई कर्मचारियों का वेतन बिना कारण काटा जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सफाईकर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस और नगर निगम अधिकारियों ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया।कर्मचारियों ने प्रशासन से नियमित वेतन भुगतान, वेतन वृद्धि और कटौती बंद करने की मांग की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post