असम से लखनऊ पहुंचीं अपर्णा यादव , मौत की वजह पर बना सस्पेंस; जांच के लिए विसरा सैंपल सुरक्षि तलखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन की सूचना से राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक यादव की तबीयत अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें चिकित्सकीय सहायता दी गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
मौत के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों और प्रशासन की निगरानी में विसरा सैंपल सुरक्षित रखा गया है, ताकि पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच के बाद मौत की असली वजह सामने आ सके।इधर, निधन की खबर मिलते ही परिवार के आवास पर राजनीतिक नेताओं, रिश्तेदारों और समर्थकों का पहुंचना लगातार जारी है। पूरे यादव परिवार में गम का माहौल है।प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी। फिलहाल परिवार की ओर से विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।

